सोनो. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है. गुरुवार को सोनो चौक पर पैरामटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल के नेतृत्व में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था. पूरे चौक पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. लोगों ने इसे राज्य के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में क्षेत्र का समुचित विकास होगा. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लोजपा आर नेता संजय मंडल, समाजसेवी डॉ अवधेश कुमार निराला, गौतम दास सहित बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक मौजूद थे. सभी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है.
