कैरम टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, फैजान व कैफ अंसारी की टीम ने मारी बाजी

नगर परिषद क्षेत्र के खलासी मुहल्ला स्थित स्टार क्लब में बुधवार को कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के खलासी मुहल्ला स्थित स्टार क्लब में बुधवार को कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के आयोजक एजुकेशन पॉइंट के निदेशक मो शाहनवाज आलम ,नियाज अंसारी, इबरार अंसारी, राजू रिलायंस सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभा उभारने को लेकर ही इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. इसमें फैजान अंसारी व कैफ अंसारी की टीम ने जीत हासिल किया जबकि उपविजेता के रूप में वसीम अंसारी व तनवीर अंसारी रहे. खेल समाप्ति के बाद विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान काफी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >