बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान में चार लोग धराये

बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. इसमें चार लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गये.

चकाई. बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. इसमें चार लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गये. सभी लोगों पर जुर्माना के साथ थाने में केस दर्ज कराया गया है. चकाई बिजली विभाग के कनीय विधुत अभियंता कृष्णकांत ने बताया कि मेरे नेतृत्व में विद्युत अधीक्षण अभियंता जमुई दिलीप चौधरी, मानवबल रविंद्र यादव एवं सचिन पासवान के नेतृत्व में टीम का गठन कर बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें सहाना कालोनी निवासी प्रमोद कुमार पिता गणेश प्रसाद, चकाई बाजार निवासी निर्मला देवी पति राजकुमार केसरी, चकाई नीचे बाजार निवासी सविता देवी पति अनिल शाह एवं चकाई नीचे बाजार तीनघरा निवासी बिहारी सिंह पिता शिवदयाल सिंह को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. सभी लोग बाइपास और एलटीएफ से टोका लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे. सभी का तार जब्त कर लिया गया है और सभी लोगों पर चकाई थाना में जुर्माना लगाते हुए केस दर्ज कराया गया. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि प्रमोद कुमार पर 43067 रुपये, निर्मला देवी पर 2425 रुपये, सविता देवी पर 13697 रूपया एवं बिहारी सिंह पर 16295 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने बताया कि निर्मला देवी का पूर्व का 78709 रूपया एवं बिहारी सिंह का 27461 रुपये बकाया को भी जुर्माना में जोड़ते हुए केस दर्ज कराया गया है. कनीय विधुत अभियंता ने बताया कि विभाग लगातार बिजली चोरी को लेकर अभियान चला रहा है किसी भी सूरत में बिजली चोरी करके जलाने नहीं दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >