झाझा को अनुमंडल बनाने को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन झाझा. बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले पटना में आयोजित व्यवसायिक समागम में झाझा के व्यापारी संघ भी शामिल हुए. जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल बरनवाल एवं बीड़ी एवं तंबाकू पत्ता संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिवेदी, बीड़ी व्यापारी अनिल बरनबाल, जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव पिंटू झा समेत कई लोग उक्त बैठक में शामिल होकर न सिर्फ अपनी समस्याएं रखी, बल्कि इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र भी सौंपा है. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बरनवाल ने कहा कि झाझा प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिया जाए. उन्होंने बताया कि आजादी के पूर्व से ही झाझा एक प्रखंड है, जो आज 78 वर्ष के बाद भी प्रखंड ही बना हुआ है. जबकि झाझा अब नगर परिषद बन गया है और पुलिस अनुमंडल भी है.उन्होंने कहा कि झाझा शहर जमुई व चकाई के मध्य में पड़ता है. रेलवे की मुख्य रेल खंड पर अवस्थित है. सड़क से भी चारों तरफ से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा अनुमंडल बनने के हर पैमाने पर झाझा खरा उतरता है. जमुई जिले में दूसरा कोई अनुमंडल के लायक नहीं है. बीड़ी तंबाकू और बीड़ी पत्ता व्यापारिक संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि झाझा की जनता आपसे झाझा को अनुमंडल बनने की अपील करता है.
पटना में आयोजित व्यवसायिक समागम में शामिल हुए झाझा के व्यवसायिक संगठन
बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले पटना में आयोजित व्यवसायिक समागम में झाझा के व्यापारी संघ भी शामिल हुए
