जमुई व्यवसायिक संघ ने बैठक कर सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

जमुई व्यवसायिक संघ की बैठक मुख्य सदस्यता प्रभारी अरुण कुमार तथा संजय कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में की गयी.

जमुई. शहर स्थित निजी विवाह भवन में बीते शुक्रवार की देर शाम जमुई व्यवसायिक संघ की बैठक मुख्य सदस्यता प्रभारी अरुण कुमार तथा संजय कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी क्षेत्रवार सदस्यता अभियान चलायेंगे. इसे लेकर सदस्यता रसीद का वितरण किया गया. साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि बिना भेदभाव के सारे क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में 100 रुपये की सदस्यता शुल्क के साथ सभी व्यवसायी को सदस्य बनाने का कार्य करें. और उनसे सदस्यता रसीद पर दिए गए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर सहित उनकी फोटो भी लेना सुनिश्चित करें. साथ ही बताया गया कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी मोहन प्रसाद राव के बीड़ी दुकान में रसीद काउंटर का निर्माण किया गया है, जहां से कोई भी रसीद कटवाकर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में मोहन प्रसाद राव, कन्हैया साव, अमर कुमार भगत सहित अन्य व्यवसायी मौजूद थे. क्षेत्रवार दी गयी जिम्मेवारियों में अंजन रजक व महेंद्र बरनवाल को माहिसौड़ी की जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं नीमारंग की फकीरा साह, पुरानी बाजार की अनुज भगत, थाना चौक की अमन खान व अशरफ खान को सहित अन्य क्षेत्रों की जिम्मेवारी भी विभिन्न लोगों को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >