JAMUI NEWS: भूमि विवाद में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

उन थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव में रविवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

टाउन थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव में रविवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान नर्वदा गांव निवासी श्याम सुंदर रविदास की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, परिवार के दो भाइयों के बीच करीब डेढ़ कट्टा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है. बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर रविवार को रोहित रविदास एवं उसकी पत्नी सीमा देवी ने अचानक रंजू देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में रंजू देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं सूचना पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >