सड़क दुर्घटना में जीजा-साली घायल, पटना रेफर

जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के मनियड्डा गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

जमुई. जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के मनियड्डा गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी रजनी देवी तथा उसका जीजा रुपेश कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पटना रेफर हुये घायल जीजा-साली की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >