सेवा पखवाड़ा - भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया.

जमुई . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया. साथ ही विधायक ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित भी किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन हर साल सेवा पखवारा के रूप में मनाया जाता है. रक्तदान से स्वास्थ्य बेहतर होता है और इससे समाज को जीवनदान मिलता है. उन्होंने जमुई के युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर ऐसे शिविरों में भाग लें, क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया. भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि यह शिविर सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए जीवनदायी अभियान है. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को रक्तदान जैसे मानवीय कार्य से जोड़कर जमुई भाजपा ने साफ कर दिया कि सेवा ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है. बताते चले कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर बीजेपी के द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर यह संदेश दिया कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता की सेवा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >