मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भाजपा नेता, दी बधाई

बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर चकाई के भाजपा नेताओं में हर्ष व्याप्त है.

चंद्रमंडीह. बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर चकाई के भाजपा नेताओं में हर्ष व्याप्त है. इसे लेकर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता द्वारा लगातार जश्न मनाया जा रहा है. वहीं बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी. बधाई देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनना एक ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा इस निर्णय से न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है बल्कि बिहार की आम आवाम में भी जश्न का माहौल है. पोद्दार ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें एक सरल और कुशल नेतृत्वकर्ता बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड और युवा ऊर्जा से बिहार के विकास को एक नई दिशा मिलेगी. साथ ही नई सोच के साथ अब प्रदेश के विकास में चार चांद लगेंगे और राज्य में प्रगति की गति तीव्र होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >