जमुई. भारतीय जनता पार्टी की जमुई नगर ईकाई के भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके उपरांत भाजपा का दलीय झंडे का आरोहण किया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी और मात्र 46 वर्षों के सफर में आज ये विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है. यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा को अपना ध्येय मानकर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, बृजनंदन सिंह, महामंत्री विनय पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद साह, गोपाल कृष्ण, कार्तिक वर्मा,अयोध्या चंद्रवंशी, निशा सिंह, रश्मि सिंह, साधना सिंह, सतीश गुप्ता, विजय लाहिड़ी, धनंजय चंद्रवंशी, गौरीशंकर सिंह, दिवाकर राम, देवेंद्र सिंह, ठाकुर डुगडुग सिंह, राजेंद्र यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
