कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

चंद्रमंडीह-चकाई. चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चिहरा थाना क्षेत्र के रघुसार मोड़ के समीप सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, विशनपुर ग्राम निवासी नित्यानंद राय पिता स्व. कपिलदेव राय अपने निजी कार्य से बाइक से चकाई बाजार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह से चकाई की ओर आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि नित्यानंद राय बीच सड़क पर गिर गये तथा उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी. वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. देवघर में भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति की देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही चिहरा थाना के अवर निरीक्षक महेश सिंह अस्पताल पहुंचे एवं घायल का हाल जाना. थाना प्रभारी रिंकू रजक ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >