जमुई में शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Bihar Road Accident: जमुई में सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. एक की हालत नाजुक है.तीनों युवक बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर गया से वापस झारखंड, लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें 2 युवक की मौत हो गई है.

Bihar Road Accident: बिहार के जमुई में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित मांगोबंदर गांव के समीप बुधवार की सुबह लगभग 3 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

मृतक की पहचान पर पुलिस ने क्या बताया?

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर खैरा थाना की पुलिस द्वारा घायल व मृतक को सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.

मृतक की पहचान जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सेवा गांव निवासी कैलाश रावत और मंटू रावत के रूप में हुई है. जबकि घायल उसी गांव कि सौरभ कुमार है.

घटना के बारे में परिवार के लोगों ने क्या बताया?


परिजन ने बताया कि, झारखंड राज्य के गिरिडीह से बारात गया के खैरा प्रखंड इलाके के रायपुरा गांव आया था. बारात में शामिल होने 3 युवक बाइक से रायपुरा पहुंचे थे . शादी समारोह खत्म होने के बाद बाइक से तीनों घर लौट रहे थे.

इसी दौरान मांगोबंदर गांव के समीप तेज रफ्तार आ रही फल लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दिया. जिसमें दो की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

(जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट)

Also Read: जहानाबाद में बाइक लदी कंटेनर अचानक धू-धू कर जली, 40 से अधिक बाइक स्वाहा लाखों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >