तिरंगा यात्रा में भारत माता के लगे जयकारे

महेश्वरी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में युवाओं में देश भक्ति का भाव साफ झलक रहा था.

सोनो. महेश्वरी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में युवाओं में देश भक्ति का भाव साफ झलक रहा था. भारत माता के जयकारे लग रहे थे. सभी के हाथों ने तिरंगा था. यह तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमार के कंचन नगर स्थित घर के समीप से शुरू हुई जो बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर और दुर्गा मंदिर होते हुए महेश्वरी उच्च विद्यालय तक गयी. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव ने किया. मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप कुमार सिंह के अलावे महेश्वरी मंडल महामंत्री रणजीत साव, सोनो मंडल महामंत्री मनजीत कुमार सिंह, केशोफरका पंचायत अध्यक्ष शंकर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती देवी, पवन सिंह, रवि किशोर पांडेय, सचित सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, सिंटू सिंह, कुंती देवी सहित अन्य कई कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >