16वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये भाजपा नेता भरत केशरी

भाजपा के वरीय नेता रहे स्व भरत प्रसाद केशरी की 16वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर लोगो ने उन्हें श्रंद्धांजलि दी.

चकाई . बाजार निवासी चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक सह भाजपा के वरीय नेता रहे स्व भरत प्रसाद केशरी की 16वीं पुण्यतिथि चकाई बाजार स्थित उनके पैतृक आवास पर लोगो द्वारा उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रंधाजलि दी. इस दौरान उपस्थित पंडित समीर पांडेय द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जबकि बंटू पांडेय द्वारा विधि पूर्वक शांति पाठ किया गया. इस दौरान जेपी सेनानी अंगराज राय, डा विकास केशरी, विद्या केशरी, विश्व रंजन केशरी, टुनटुन केशरी सहित कई लोगों ने स्व भरत केशरी के बारे में बताया कि वे भाजपा स्थापना काल से ही ने घर-घर जाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया. पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव और गौरी शंकर मधुप के सानिध्य में उन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन के लिए काम किया. इसके अलावा उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी चकाई में प्रथम क्लीनिक की स्थापना कर लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा से जोड़ने का काम किया. इसके अलावे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार तथा शिक्षा जगत से जुड़कर हमेशा समाज कल्याण के लिए कार्य किया. यही कारण है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख नेताओं का हमेशा जूटान उनके आवास पर होता रहता था. जीवन के अंतिम समय तक भरत केशरी ने सामाजिक कार्यों में बढ़-कर कर भाग लिया.इस मौके पर मौजूद लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन डा विकास केशरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्व रंजन केशरी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >