गिद्धौर में गुरुगोष्ठी में स्कूलों की व्यवस्था सुधारने पर जोर, बीईओ ने दिए कई अहम निर्देश

जमुई के गिद्धौर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई मासिक गुरुगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. स्कूलों में नवाचार, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, और रिकॉर्ड अपडेट करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.

जमुई के गिद्धौर प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार की अध्यक्षता में सभी विद्यालय प्रधानों की मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

पंजी से लेकर अपार आईडी तक काम पूरा करने का निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ निलेश कुमार ने सभी विद्यालय प्रधानों को स्थायी एवं अस्थायी भंडार पंजी को समय पर अद्यतन कर सत्यापित कराने का निर्देश दिया. साथ ही अपार आईडी निर्माण का लक्ष्य पूरा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर बीपीएल से संबंधित कार्य संपादित करने को कहा गया. शिक्षकों एवं बच्चों का एफआरएस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने पर भी जोर दिया गया.

अभिभावक संगोष्ठी और विद्यालय शिक्षा समिति पर फोकस

बीईओ ने निर्धारित तिथि पर अभिभावक संगोष्ठी अनिवार्य रूप से आयोजित कराने को कहा. विद्यालय शिक्षा समिति का गठन कर उसे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी और रिकॉर्ड समय पर अपडेट रहना चाहिए.

आईसीटी लैब और पुस्तकालय को रखें सक्रिय

विद्यालयों में आईसीटी लैब को नियमित रूप से क्रियाशील रखने के साथ शौचालय से संबंधित डाटा यू-डायस पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज करने का निर्देश दिया गया. एससी और एसटी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन कराने को भी कहा गया. खेल सामग्री और पुस्तकालय का उपयोग बच्चों के बीच नियमित रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

एमडीएम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

मध्याह्न भोजन के संचालन को लेकर भी बीईओ ने विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही संचालित हो और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. चेतना सत्र और मध्याह्न भोजन की तस्वीर प्रतिदिन नोटकैम से भेजने का निर्देश भी दिया गया.

बिना अनुमति विद्यालय से नहीं जाएं शिक्षक

बीईओ ने स्पष्ट किया कि छुट्टी स्वीकृत कराये बिना विद्यालय संचालन अवधि में शिक्षक अथवा कर्मी कार्यालय से बाहर नहीं जाएं. साथ ही सभी प्रकार के पंजी को अद्यतन रखने और विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया.

बैठक में दिलीप मंडल, राजीव वर्णवाल, कुंदन कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर सतेंद्र कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और संबंधित कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार सौरभ

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >