पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकला गया जागरूकता अभियान

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

जमुई. पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि व विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रैली नप क्षेत्र के भछियार मोहल्ला स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय से निकल कर पूरे मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंच समाप्त हो गया. रैली में शामिल स्कूली बच्चे व आशा द्वारा बैनर पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पोलियो से बचाव को लेकर नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की. मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार चौधरी, भीसीसीएम जिला प्रतिनिधि रामाशंकर कुमार, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार, उत्तम कुमार सहित स्कूली बच्चों के अभिभावक और आशा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >