खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर

मुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के खैरमा मुहल्ला के समीप हादसा

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के खैरमा मुहल्ला के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गये जबकि अन्य लोगों को हल्की चोट आयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. घायल झाझा थाना क्षेत्र के सुंदरीटांड गांव निवासी सौदागर दास व गोपाल दास है. घायल सौदागर दास ने बताया कि मैं और गोपाल दास कोर्ट के कार्य से ट्रेन से जमुई पहुंचे. रेलवे स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान खैरमा मुहल्ला के समीप ओवरटेक करने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया. इसमें हम दोनों घायल हो गये. घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ऑटो को जब्त कर लिया व मामले की छानबीन में जुटी है. इगोपाल दास की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >