झाझा.
थाना क्षेत्र के कराहरा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जमीन-विवाद को लेकर दो पक्षों में पंचायत के दौरान मारपीट हो गयी. घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल युवक ने बताया कि गोतिया के साथ जमीन -विवाद चल रहा था. पंचायत हो रही थी. विपक्ष के लोगों ने मारपीट पर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.भूमि विवाद में मां-बेटे को पीटकर किया घायल
जमुई.
जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव में सोमवार को भूमि विवाद में गोतिया ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल कहरडीह गांव निवासी अशोक मिस्त्री की पत्नी रीना देवी व पुत्र चंदन कुमार हैं. अशोक मिस्त्री ने बताया कि मेरे सभी भाइयों में बंटवारा हो गया है. बंटवारे के बाद मेरे हिस्से की जमीन पर मेरा बड़ा भाई डोमन मिस्त्री और उसका परिवार रह रहा है. कई बार मैंने अपने हिस्से की जमीन को खाली कराने को लेकर पंचायत भी करवायी. लेकिन वे लोग खाली नहीं कर रहे हैं. इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह भी डोमन मिस्त्री के परिवार से कहासुनी हो गयी. इस दौरान डोमन मिस्त्री, पूजा कुमारी, टुनटुन कुमार आदि लाठी-डंडा से मारपीट करने लगे. घटना में मेरी पत्नी और पुत्र घायल हो गये. पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
