श्रावणी मेला में यात्रियों को बड़ी राहत, आसनसोल-झंझारपुर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने आसनसोल और झंझारपुर के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 25 और 26 अगस्त को चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. आसनसोल और झंझारपुर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 03573 आसनसोल-झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 25 अगस्त को आसनसोल से रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 03574 झंझारपुर-आसनसोल अनारक्षित विशेष 26 अगस्त को चलेगी.

25 अगस्त की रात झंझारपुर पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03573 आसनसोल-झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 25 अगस्त को रात 2 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 26 अगस्त की रात 1 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. श्रावणी मेला में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी.

26 अगस्त को झंझारपुर से होगी वापसी

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 03574 झंझारपुर-आसनसोल अनारक्षित विशेष ट्रेन 26 अगस्त को सुबह 3 बजे झंझारपुर से रवाना होगी. निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन उसी दिन रात 1 बजे आसनसोल पहुंचेगी. अनारक्षित होने के कारण सामान्य यात्रियों के साथ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे यात्रा की सुविधा मिलेगी.

झाझा-जमुई समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

पूर्व रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, गिधौर और जमुई समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा देगी. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिल सकेगा.

स्टेशन प्रबंधकों को दी गयी सूचना

आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी ने बताया कि विशेष ट्रेन के परिचालन को लेकर संबंधित स्टेशन प्रबंधकों को आवश्यक सूचना दे दी गयी है. रेलवे की ओर से श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है. स्पेशल ट्रेन के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होने और मेला अवधि में यात्रा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >