नाबालिग भतीजी का अपहरण को लेकर थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देते हुए अपने नाबालिग भतीजी का अपहरण कर शादी कर लेने को लेकर थाना में आवेदन दिया है.

झाझा. थाना क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देते हुए अपने नाबालिग भतीजी का अपहरण कर शादी कर लेने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में व्यक्ति ने बताया कि बीते 10 फरवरी की सुबह 5:00 बजे से मेरी नाबालिग भतीजी लापता है. आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कर अपहरण कर लिया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >