जमुई. तीन महीने से छात्रवृत्ति तथा राशन नहीं मिलने के साथ छात्रावास के गार्ड द्वारा वाई-फाई के गलत इस्तेमाल को लेकर ओबीसी छात्रावास के दर्जनों छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है. मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. छात्रों ने आवेदन में कहा कि हम लोगों को छात्रवृत्ति की राशि और राशन तीन माह से नहीं मिला है. छात्रावास के गार्ड अरविंद कुमार सिंह हॉस्टल के छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ गाली-गलौज करते हैं. ओबीसी हॉस्टल के वाई-फाई का दुकान में इस्तेमाल हो रहा है. इस कारण छात्रों को वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है. छात्रों ने मांग की कि हम लोगों को समय से छात्रवृत्ति तथा राशन मिले, ताकि हम लोगों काे परेशानी नहीं हो और पढ़ाई पर मन लगा सकें. कहा है कि अंबेडकर छात्रावास में सही समय पर राशि और राशन उपलब्ध कराया जाता है. ओबीसी छात्रावास के छात्रों को भी राशन तथा राशि उपलब्ध करायी जाये. छात्रों ने डीएम से निवेदन किया कि छात्रवृत्ति राशि समय पर उपलब्ध करायी जाये. अरविंद कुमार सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये. आवेदन देने वाले छात्रों में बमबम कुमार, नीतीश यादव, बिट्टू कुमार, सुमन कुमार, नितीश कुमार, मोहित साव, सिद्धार्थ कुमार, शशि कुमार, राहुल कुमार, रोनित कुमार आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
