विद्यालय में नामांकन कराने के लिए लोगों को किया जागरूक

विद्यालय में नामांकन कराने व बाल विवाह रोकथाम को लेकर शुक्रवार को समग्र सेवा बदलाव परियोजना के तत्वावधान में जामुखरैया गांव में जागरूकता रैली निकाली.

झाझा. विद्यालय में नामांकन कराने व बाल विवाह रोकथाम को लेकर शुक्रवार को समग्र सेवा बदलाव परियोजना के तत्वावधान में जामुखरैया गांव में जागरूकता रैली निकाली. इस दौरान संस्था के सदस्यों के साथ-साथ स्कूली छात्रों ने नारेबाजी कर बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाने व बाल-विवाह नहीं करने को लेकर लोगों से अपील की. बदलाव परियोजना के समन्वयक अवंतिका शर्मा ने बताया कि सामाजिक जागरूकता को लेकर हमारी संस्था की ओर से समय-समय इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है. मौके पर तबस्सुम अली, शिक्षक संतोष कुमार, राहुल कुमार, सविता कुमारी, साधना कुमारी समेत काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >