दिव्यांग बमबम ने जीविका बुक कीपर पर नजराना मांगने का लगाया आरोप

प्रखंड के गिद्धौर निवासी दिव्यांग बमबम सोनार ने जीविका कार्यालय गिद्धौर में बुक कीपर पद पर कार्यरत विवेकानंद उर्फ छोटे पर नजराना मांगने का गंभीर आरोप लगाया है.

गिद्धौर . प्रखंड के गिद्धौर निवासी दिव्यांग बमबम सोनार ने जीविका कार्यालय गिद्धौर में बुक कीपर पद पर कार्यरत विवेकानंद उर्फ छोटे पर नजराना मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. बमबम सोनार ने मामले की लिखित शिकायत डाक के माध्यम से डीएम जमुई को भेजते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बुक कीपर विवेकानंद ने मेरे मोबाइल नंबर पर लगातार फोन कर सरकार से मिलने वाली 10 हजार रुपये की स्वरोजगार राशि के भुगतान के बदले दो हजार रुपये नजराना की मांग कर रहे हैं. विवेकानंद साफ तौर पर कह रहे हैं कि यदि हमारी बात नहीं मानते हैं तो भविष्य में मिलने वाले दो लाख रुपये वाले लाभ की सूची से आपका नाम हटवा दिया जायेगा. बमबम ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी रिंकू देवी दोनों स्वरोजगार योजना की दिव्यांग श्रेणी में चयनित हुए थे. दोनों के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गयी, लेकिन राशि आते ही विवेकानंद लगातार फोन कर दबाव बनाने लगे. बमबम ने कहा कि नजराना मांगने से जुड़े कई ऑडियो क्लिप मेरे मोबाइल में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है.

जांच होने पर होगी कार्रवाई : बीपीएम

इस संबंध में प्रखंड जीविका परियोजना प्रबंधक रणधीर सिंह ने कहा कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा ऑडियो क्लिप कार्यालय में प्रस्तुत की जाती है तो मामले की जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर संबंधित कर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >