Jamui News : सोनपै में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

कई चालक वाहन लेकर हुए फरार, दर्ज की गयी प्राथमिकी

जमुई.

सदर थाना क्षेत्र के सोनपै गांव में अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी जब्त की है. इस दौरान खनन टीम ने मौके से ट्रैक्टर भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार खनन विभाग को यह सूचना मिली थी की उक्त गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से निजी जमीन पर खनन किया जा रहा है. मौके पर खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान जमुई सदर थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को जब्त की है. बताया जा रहा है कि सोनपै में अवैध तरीके से खनन किया जा रहा . इसकी सूचना के बाद टीम पहुंची. हालांकि इस दौरान कई ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. लेकिन मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त करने में खनन विभाग को सफलता मिली है. इसे लेकर खनन विभाग द्वारा जमुई सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. इसे लेकर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की गयी है. उनके द्वारा पुलिस बल की मांग की गयी थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >