चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र अभिषेक हुए सम्मानित

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा के छात्र अभिषेक कुमार मेहता को सम्मानित किया गया है.

गिद्धौर. राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा के छात्र अभिषेक कुमार मेहता को सम्मानित किया गया है. शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमशुल हौदा ने उन्हें बधाई दी है. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा के प्रधानाध्यापक युगल किशोर रजक, शिक्षक जयकांत सिंह, जितेंद्र कुमार, ममता दास आशिया परवीन, रेणु कुमारी सहित विद्यालय कई शिक्षक, शिक्षिकाओं ने अभिषेक कुमार मेहता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >