सैलून संचालक युवक का घर से अपहरण

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत के विशनपुर के समीप बसुऊआ गांव में रविवार की देर रात्रि बेखौफ अपराधियों ने एक सैलून संचालक विजय ठाकुर को उसके घर से अगवा कर लिया.

सोनो . चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत के विशनपुर के समीप बसुऊआ गांव में रविवार की देर रात्रि बेखौफ अपराधियों ने एक सैलून संचालक विजय ठाकुर को उसके घर से अगवा कर लिया. परिवार सदस्यों ने पुलिस को बताया कि देर रात्रि करीब ढाई बजे हथियारों से लैस 10–15 लोगों ने विजय ठाकुर के घर को घेरकर पहले घर का दरवाजा खुलवाया. उसके बाद सो रहे विजय को उठाकर जबरन अपने साथ ले गया. हथियार से लैस लोग अपने चेहरे ढके हुए थे. अचानक हथियार बंद अपराधियों को देख परिवार के लोग भयभीत होकर सहम गये और विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके. सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई तब पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. अपहृत विजय के भाई रंजय ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर महेश्वरी गांव के धनराज सिंह पर विजय को अगवा करने का आरोप लगाया है. रंजय ने बताया कि रविवार को दिन में विशनपुर मोड़ पर मंदिर के समीप स्थित सैलून पर महेश्वरी गांव निवासी धनराज सिंह ने विजय से विवाद किया था. बाल कटवाने के बाद रुपये को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. जाते-जाते धनराज ने धमकी दी थी कि आज तुम्हें उठा लेंगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला. पुलिस आरोपित की तलाश में सघन अभियान जारी कर रखा है. अपहृत की तलाश को लेकर विशेष टीम गठित किया गया है. इधर, अपहृत के घर वाले व ग्रामीण थाना पहुंचकर पुलिस से विजय के सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगा रहे हैं.

कोट

मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. अपहृत की सुरक्षित बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही हमें सफलता मिलेगी.

विशाल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, चरकापत्थरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >