सड़क किनारे लेटा बीमार व्यक्ति को कार ने कुचला, मौत

चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशा पत्थर मोड़ के समीप कार के कुचलने से सड़क किनारे लेटा हुआ बीमार व्यक्ति की मौत हो गयी.

चकाई. चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशा पत्थर मोड़ के समीप कार के कुचलने से सड़क किनारे लेटा हुआ बीमार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चिहरा थाना क्षेत्र के मेहशापत्थर निवासी संजू किस्कू 50 के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक संजू कई दिनों से बीमार था. इसलिए वह अपना ईलाज कराने किसी चिकित्सक के पास जा रहा था. इसी बीच वह मेहशा पत्थर मोड़ के पास सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे लेटकर सुस्ताने लगा. तभी वहां एक कार संजू किस्कू पर चढ़ गयी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों एवं चिहरा पुलिस ने उसे उठाकर रेफरल अस्पताल चकाई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित क़र दिया. चिहरा पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. कार गंगारायडीह गांव के एक युवक की बतायी जा रही है, जबकि मेहशा पत्थर गांव के एक युवक वाहन को चला रहा था. चर्चा है कि कार चला रहा युवक शराब के नशे में था. वहीं मृतक की आसमयिक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >