झाझा. रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर स्थित टोटो स्टैंड के समीप गुरुवार को मानव सेवा संघ के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जरुरत मंद लोगों के बीच लंगर का भी आयोजन किया गया. जिसमें पका हुआ भोजन के रूप में पुआ, पुरी, आलू चाप, बेगानी चाप, पकौड़ी, घुघनी, दही बड़ा आदि की व्यवस्था की गई. सामाजिक कार्यकर्ता श्री गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक होली व अन्य पर्व को लेकर इस जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. उसी के आलोक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर प्रो रामावतार सिंह, चक्रधारी यादव ,अशोक रावत, विभीषण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, महेश मरांडी, तपन रंगीला समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर स्थित टोटो स्टैंड के समीप गुरुवार को मानव सेवा संघ के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
