हम सिर्फ हिन्दू हैं और हमारा धर्म सनातन है : चंद्र किशोर

अपने स्थापना के एक सौ वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष मना रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को सरधोडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया.

सोनो. अपने स्थापना के एक सौ वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष मना रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को सरधोडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएसएस के मुंगेर विभाग के विभाग कार्यवाह चंद्र किशोर आर्य सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. हिंदू एकता व सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शताब्दी वर्ष में हम लोग पंच परिवर्तन के माध्यम से हिंदुओं को संगठित कर रहे हैं. हम एक हिंदू, श्रेष्ठ हिंदू, समर्थ हिंदू के संकल्प को पूरा करने का संदेश दे रहे हैं. देश में एकता जरूरी है. विश्व पटल पर हमारे देश का नाम रौशन होता रहे इसके लिए हमें संगठित रहना जरूरी है. जातिवाद के नाम पर हिंदू न बंटे इसका ध्यान रखना है. हम सिर्फ हिंदू है और हमारा धर्म सनातन है यह स्मरण रहे. मौके पर मुख्य अतिथि चंद्रकिशोर आर्य के अलावे वैदिक सनातन धर्म रक्षिणी सभा सदस्य डॉ अभय नाथ तिवारी, संघ पालक नंदलाल मंडल, संचालन समिति अध्यक्ष नुनेश्वर मंडल, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन, श्रवण कुमार, धीरज कुमार, सचिन कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन आलोक नाथ ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >