ओपीएस बहाली को लेकर एक अक्तूबर को ट्विटर महा अभियान

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत आगामी एक अक्टूबर को ऑल इंडिया ट्विटर महा अभियान चलाया जायेगा.

जमुई. पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत आगामी एक अक्टूबर को ऑल इंडिया ट्विटर महा अभियान चलाया जायेगा. जानकारी देते हुए एनएमओपीएस जोनल संगठन सचिव डीसी रजक ने ओपीएस से वंचित कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एकजुटता का परिचय दें. उन्होंने कहा कि यह महा अभियान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे पुरानी पेंशन बहाली की माँग को और मजबूती मिलेगी. ओपीएस बहाली को लेकर पूरे देश में संगठित रूप से आवाज उठाई जा रही है और इसमें हर कर्मचारी की भागीदारी जरूरी है. सभी सदस्य ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से जागरूकता व प्रचार-प्रसार शुरू कर दें. उन्होंने साफ कहा, हम रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं. अपने हक और अधिकार यानी पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >