तमिलनाडु निवासी ट्रेन में नशाखुरानी का शिकार, भर्ती

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आयी है. ताजा मामला गिद्धौर से जुड़ा है, जहां ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए एक यात्री को अचेत अवस्था में गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया.

गिद्धौर. रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आयी है. ताजा मामला गिद्धौर से जुड़ा है, जहां ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए एक यात्री को अचेत अवस्था में गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति ट्रेन से यात्रा कर रहा था. इसी दौरान नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर उसकी संदिग्ध स्थिति को देख एक सजग व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है, हालांकि वह अभी पूरी तरह होश में नहीं आया है. चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाये हुए है. पहचान के दौरान घायल व्यक्ति का नाम गणेशन बताया गया है, जो तमिलनाडु राज्य के थेनि जिला अंतर्गत रोयप्पनपट्टी गांव का निवासी है. उसके पिता का नाम स्व पी मुरुगन बताया जा रहा है. वह इतनी दूर दक्षिण भारत से बिहार किन परिस्थितियों में आया और किस ट्रेन में सवार था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशाखुरानी की घटना किस स्थान पर हुई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं. साथ ही, पीड़ित के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास भी किया जा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों को सतर्क रहने की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित किया है. प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों के बावजूद नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >