कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित

मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के द्वारा यूजीसीबी एमसी सेमेस्टर फोर 2023-27 के पीपीवाई कॉलेज में आयोजित परीक्षा में सोमवार को जहां प्रथम पाली में 488 में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

चकाई . मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के द्वारा यूजीसीबी एमसी सेमेस्टर फोर 2023-27 के पीपीवाई कॉलेज में आयोजित परीक्षा में सोमवार को जहां प्रथम पाली में 488 में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं 479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इसी दौरान डॉक्टर अरविंद कॉलेज बिशनपुर की एक छात्रा चांदनी को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. वहीं दूसरी पाली में 424 परीक्षार्थियों में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 420 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी. ये जानकारी पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी, लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका मराण्डी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हैंबरम, रघुवंश राय, मनोज कुमार, राजकुमार यादव, श्यामनंदन प्रसाद, बिंदेश्वरी यादव ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >