शातिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान
30 वार्ड में बने थे 69 बूथ
जमुई : जमुई नगर परिषद क्षेत्र के कुल 62 हजार 520 मतदाताओं में से 41 हजार 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने दी. बताया कि 30 वार्ड के 69 मतदान केंद्रों पर रविवार को संध्या पांच बजे शांतिपूर्वक तरीके से मतदान संपन्न हो गया. मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
वहीं झाझा नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि झाझा नगर पंचायत क्षेत्र के 22 वार्ड के 36 मतदान केंद्रों पर 29 हजार 968 मतदाताओं में से 17981 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
