सीएम व लालू प्रसाद का पुतला फूंका

आक्रोश. भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जताया. जमुई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा संपोषित लालू यादव के गुंडों द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह […]

आक्रोश. भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जताया.
जमुई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा संपोषित लालू यादव के गुंडों द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कचहरी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव का पुतला फूंका.
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज कायम हो चुका है और लालू प्रसाद व उनके गुंडे 15 वर्षों के जंगलराज के इतिहास को दुहरा रहे हैं. लेकिन भाजपा न तो उस 15 वर्ष के राजद के जंगलराज से डरी थी और न तो भविष्य में इस प्रकार के कृत्य से डरने वाली है.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह व वृजनंदन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृतराष्ट्र की भूमिका में बिहार की कुरसी पर बैठे हुए हैं व चुपचाप सारी घटना को देख रहे हैं. अगर उनमें जरा भी नैतिकता बची है तो या तो लालू यादव के दोनों बेटों को सरकार के बरखास्त कर दें या फिर स्वयं इस्तीफा दे. इस अवसर पर राहुल, भवेश, गोपाल कृष्ण, नीरज साह, सत्यनारायण पंडित, विनय पांडेय, विवेक कुमार, टुन सिंह, संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय पासवान, त्रिपुरारी सिंह, चंदन सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >