जमुई में 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की हत्या

बरहट में स्कूल में सचिव पद को लेकर हुए विवाद में बच्चे की हत्या कर शव को मिट्टी में छुपाया, प्राथमिकी दर्ज खैरा में दहेज को लेकर विवाहिता की तो झाझा में जमीन विवाद में युवक को मार डाला जमुई : जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की हत्या […]

बरहट में स्कूल में सचिव पद को लेकर हुए विवाद में बच्चे की हत्या कर शव को मिट्टी में छुपाया, प्राथमिकी दर्ज

खैरा में दहेज को लेकर विवाहिता की तो झाझा में जमीन विवाद में युवक को मार डाला
जमुई : जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. बरहट में स्कूल में सचिव पद को लेकर चल रहे विवाद में गोतिया ने ही 12 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर से धक्का मार कर हत्या कर दी व शव को मिट्टी में छुपा दिया. वहीं खैरा में दहेज को लेकर एक विवाहिता की तो झाझा में जमीन विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.
बरहट प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के भरकुआ से सटे धमाना बहियार में बुधवार को ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे नाबालिग छात्र का शव निकाला. मृतक की पहचान भरकुआ गांव के भोला यादव के छोटे पुत्र 12 वर्षीय मिठु कुमार के रूप में हुई जो गांव के ही स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. मृतक के परिजनों ने अपने गोतिया पर जानबूझ कर ट्रैक्टर से
जमुई में 12 वर्षीय…
धक्का मार कर हत्या कर लाश छुपाने की नियत से मिट्टी से ढकने का आरोप लगाया है. मृतक के चाचा सुरेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल के सचिव पद को लेकर गोतिया से विवाद चल रहा है. मंगलवार की शाम उसके घर पर चढ़ कर गोतिया ने गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी थी. इधर ग्रामीणों ने अनुसार घटना के वक्त गांव के ही रघुनंदन यादव का पुत्र चंदन कुमार ट्रैक्टर चला रहा था. बीच खेत में ट्रैक्टर के टेलर पर लदे मिट्टी गिराने के बाद वाहन लेकर भागते देख कर एक चरवाहे को शक हुआ.
उसके हल्ला मचाने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और शव को मिट्टी के अंदर से निकाला गया. घटना के वक्त मृतक के पिता भोला यादव मजदूरी की तलाश में बाहर गये थे. मां उसकी बहन का इलाज करवा कर पटना से लौटने के दौरान रास्ते में थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आरपी पासवान ने बताया कि मृतक के पिता भोला यादव के आवेदन पर इस कांड में कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है. इसमें चंदन यादव, रघुनंदन यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव, सतनारायण यादव शामिल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ट्रैक्टर चालक को पकड़ने को लेकर छापामारी की जा रही है.
विवाहिता के परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
खैरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के अरनमाबांक पंचायत के सोखो गांव में दहेज लोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतका ननकी देवी के फूफा गोली पंचायत के बरमसिया निवासी मंगर नैया ने बताया कि मां-बाप के देहांत के बाद हमलोगों ने ही इसकी परवरिश की थी. पिछले साल हमलोगों ने उसकी शादी सोखो निवासी राजेन्द्र नैया के पुत्र अरविंद नैया से करायी. शादी के कुछ दिन बाद ससुरालवालों द्वारा दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इससे तंग आकर वह मेरे घर आ
गयी थी.
बाद में मामले को पंचायत कर सुलझा दिया गया और 4 मई को ससुरालवाले उसे विदा कर ले गये थे. लेकिन दुबारा दहेज की मांग कर सास मंगरी देवी, ससुर राजेन्द्र नैया और पति अरविंद नैया ने मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया. ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मैं सोखो पहुंचा. उसने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि ससुरालवालों ने अपने सहयोगी कारू नैया, जोहन नैया व अरुण नैया के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
आरोपितों ने घर आकर की थी युवक की पिटाई
झाझा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के तंतवाडीह गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर मृतक के पिता ने थाने में अपने पड़ोसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता दौलत यादव ने बताया कि बीते 14 मई की शाम को धोबी यादव, नागेश्वर यादव, सिंटू यादव समेत अन्य लोग घर पर आये व 20 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव को पकड़ कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना को लेकर आसपास के लोगों को आते देख वे लोग फरार हो गये. इसके बाद हमलोग अन्य ग्रामीणों के सहयोग
से उसे अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए नागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >