मजदूर अधिकार संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
खैरा : प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत मांझी टोला चौपाल में शनिवार को मजदूर अधिकार संघर्ष समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में महादलित मजदूरों की दयनीय स्थिति पर चर्चा की गई. साथ उनके साथ प्रतिदिन होने वाली समस्या पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा पदाधिकारी दलालों की मिलीभगत से मजदूरों का कोटा पूरा कर लेते हैं. धोखाधड़ी कर पैसे की निकासी करवाते हैं.
मजदूरों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती चली जा रही है. इस दौरान महादलित संघ के अध्यक्ष जयशेखर मांझी ने कहा कि गरीब मजदूरों के खिलाफ साजिश की जा रही है. उन्हें उनकी पूरी मजदूरी भी नहीं दिया जाता है. हमें इसके लिए आगे बढ़कर हमारे समाज को जगाना होगा एवं अपने बच्चों को स्कूल भेजना होगा.
ताकि आने वाले दिनों में हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो. वो समाज में अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें. बैठक में आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करने की बात कही गई. बैठक की अध्यक्षता गोल्डन कुमार अंबेडकर ने की. इस मौके पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवदयाल मांझी, जवाहर मांझी, अरविंद मांझी, अनिल दास,कालेश्वर मांझी, एतवारी मांझी, रामबालक मांझी, गौरी देवी, शिवटहल मांझी, मुकेश मांझी,गायत्री देवी,पुनिया देवी,रानी देवी,रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
