प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिया निर्देश
जमुई : राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं के खाता में सभी प्रकार के प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण यथाशीघ्र करने का निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समर बहादुर सिंह को दिया.उन्होंने कहा कि 10 मई तक बचे छात्र छात्राओं के खाता में बैंक से समन्वय स्थापित करके प्रोत्साहन राशि का स्थानांतरण करें.इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
साथ ही ससमय इसकी जानकारी विभाग को देन और विभाग द्वारा अलग अलग मद में खर्च की गयी राशि का ब्यौरा,शिक्षक समायोजन,एसी/डीसी बिल सहित अन्य बचे कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करके विभाग की इसकी सूचना दें.इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी काशीलाल पासवान भी मौजूद थे.
