आरोप-प्रत्यारोप के बीच छात्रवृत्ति व पोशाक योजना

जमुई : राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति व पोशाक योजना की राशि आवंटित करने के बावजूद भी जिले के 1704 प्रारंभिक व मध्य विद्यालय के छात्रों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. राज्य सरकार द्वारा विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर छात्रवृति एवं पोशाक राशि की […]

जमुई : राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति व पोशाक योजना की राशि आवंटित करने के बावजूद भी जिले के 1704 प्रारंभिक व मध्य विद्यालय के छात्रों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. राज्य सरकार द्वारा विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर छात्रवृति एवं पोशाक राशि की शुरुआत वर्ष 2006 से शुरू किया गया है.योजना के तहत प्रारंभिक व मध्य विद्यालय के वर्ग एक से आठ तक के छात्रों को वर्ग के हिसाब से राशि उसके खाता में दी जाती है.सरकार द्वारा बीते मार्च 2017 के महीने में ही इस बर्ष की राशि का आवंटन कर दिया गया है.

लेकिन जिले के 4.25 लाख छात्र इस बर्ष इस योजना से वंचित हैं.शिक्षा विभाग के पदाधिकारी बैंक के अधिकारी पर आरोप लगाते हैं कि बैंक की लापरवाही के कारण योजना मद की राशि छात्र के खाता में नहीं भेजा गया है. वहीं बैंक के अधिकारी का कहना है कि छात्रों के खाता में राशि भेजने का कार्य शिक्षा विभाग का है.

लोगों का कहना कि बैंक तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के आरोप प्रत्यारोप के बीच छात्रों का क्या दोष है. इधर, डीइओ सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक की लापरवाही के कारण ही छात्रों के खाते तक छात्रवृति व पोशाक योजना की राशि नहीं पहुंच पाया है.बैंक के अधिकारी से बात करके यथाशीघ्र छात्रों के खाता में प्रोत्साहन राशि भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >