जमुई : हादसे में बालक सहित दो की माैत

जमुई/गिद्धौर : जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 13 वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर महुलीगढ़ टीबी सेंटर मोड़ के पास एनएच-333 ए पर बुधवार की सुबह तीव्र गति से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने 13 वर्षीय एक बालक को रौंद […]

जमुई/गिद्धौर : जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 13 वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर महुलीगढ़ टीबी सेंटर मोड़ के पास एनएच-333 ए पर बुधवार की सुबह तीव्र गति से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने 13 वर्षीय एक बालक को रौंद कर ट्रक सहित फरार हो गया.

अस्पताल जाने के दौरान बालक की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर कोल्हुआ पंचायत के महुलीगढ़ ग्राम निवासी विष्णुदेव तांती का 13 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार अपने घर महुलीगढ़ से किसी घरेलू काम से गिद्धौर बाजार जा रहा था. इसी दौरान मुख्य राजमार्ग के टीबी अस्पताल के निकट जमुई की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने श्रवण को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
जमुई : हादसे में…
परिजन और ग्रामीणों उसे लेकर अस्पताल पहुंच पाते इससे पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में श्रवण के सिर में गंभीर चोटें आयी थी. उसका बायां पैर भी टूट गया था. साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर भी गहरी चोट के निशान थे. गिद्धौर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. इधर घटनास्थल पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख शम्भु कुमार केशरी, कोल्हुआ पंचायत के मुखिया ने मृतक के पिता विष्णुदेव तांती को सरकारी प्रावधानों के अनुसार हरसंभव मदद का वादा किया.
गड्ढे में जा गिरी बाइक
दूसरी घटना जिले के जमुई-झाझा मुख्य मार्ग के चौरा मोड़ के पास बुधवार को हुई. हादसे में झाझा थाना क्षेत्र की कुंआ बाग निवासी ललिता कुमारी की मौत हो गयी. जबकि सूरज कुमार जख्मी हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी सूरज कुमार ने बताया कि सुबह जब हम दोनों बरहट थाना क्षेत्र के कटौना गांव से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे तभी चौरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से एक सवारी वाहन ने ठोकर मार दिया. इससे बाइक अनियंत्रित होकर पास के गड्ढे में जा गिरा और हम दोनों जख्मी हो गये. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने ललिता को मृत घोषित कर दिया.
गिद्धौर में ट्रक के ठोकर से बालक की मौत
जमुई-झाझा मुख्य मार्ग के चौरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में महिला की गयी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >