कब्रिस्तान की बाउंड्री पर लगे शिलापट्ट को तोड़ा

सोनो थाना क्षेत्र के मोगलचपरी गांव की घटना आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन सोनो : थाना क्षेत्र के मोगल चपरी गांव स्थित कब्रिस्तान के बाउंड्री पर लगे शिलान्यास पट्ट को अज्ञात लोगों द्वारा बीते शनिवार की रात्रि तोड़ दिया गया. तत्कालीन विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य […]

सोनो थाना क्षेत्र के मोगलचपरी गांव की घटना

आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन
सोनो : थाना क्षेत्र के मोगल चपरी गांव स्थित कब्रिस्तान के बाउंड्री पर लगे शिलान्यास पट्ट को अज्ञात लोगों द्वारा बीते शनिवार की रात्रि तोड़ दिया गया. तत्कालीन विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य के शिलान्यास करते वक्त यह शिलान्यास पट्ट लगाया गया था. शिलापट्ट के अलावे बाउंड्री के समीप योजना की जानकारी को लेकर गाड़े गये लोहा के बोर्ड को भी उखड़कर फेंक दिया गया. रविवार की सुबह ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई.
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है. खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए इस घटना की निंदा की व इसे राजनैतिक विद्वेष के तहत किया गया उपद्रवी कार्य बताया. ग्रामीण मो सलीम, मो मनौवर अंसारी, आलम अंसारी, मंजूर मियां, मो अमीन अंसारी, गुरुदयाल यादव, मणि यादव, मो यूनुस, सरफराज अंसारी, शंकर यादव, मो उस्मान, मो असलम सहित 50 ग्रामीणों ने अज्ञात लोगो के विरुद्ध अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्थानीय थाना में दिया.
आवेदन में भी घटना को राजनैतिक विद्वेष बताया. एसआई कैलाश प्रसाद सिंह मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे. इधर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आपात बैठक कर मामले पर विचार विमर्श किया. घटना की आलोचना करते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उसी प्रकार का शिलापट्ट उसी स्थान पर पुनः लगवा दिया जायेगा.
विदित हो कि योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार के स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल जमुई द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण समिति योजना द्वारा स्वीकृत मोगलचपरी गांव के कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य का शिलान्यास 22 अगस्त 2015 को तत्कालीन स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह द्वारा किया गया था.
15 लाख 5 हजार की लागत से बनने वाले वर्ष 205-16 के योजना संख्या 132 एफ2 के तहत इस घेराबंदी के कार्य समापन के उपरांत बाउंड्री के दीवाल पर उस ग्रेनाइट पत्थर के शिलान्यास पट्ट को लगवा दिया गया था.
राजनीतिक विद्वेष के कारण शिलान्यास पट्ट को तोड़ा गया है. मेरे विधायक काल में हुए तेज विकास कार्य विरोधियों को पसंद नहीं आ रहा है. प्रतिस्पर्धा हमेशा सकारात्मक व स्वस्थ होनी चाहिए.
सुमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >