सदर अस्पताल के ओपीडी में नहीं होता है समय पर मरीज का इलाज

जमुई : सदर अस्पताल के ओपीडी में ससमय मरीज का इलाज नहीं हो पाता है.संबंधित चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है.कई बार बिना इलाज कराये ही दूर दराज के मरीज को लौटना पड़ता है.ओपीडी में अपना इलाज करवाने के लिए कतार में खड़े नर्मदा निवासी विकास […]

जमुई : सदर अस्पताल के ओपीडी में ससमय मरीज का इलाज नहीं हो पाता है.संबंधित चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है.कई बार बिना इलाज कराये ही दूर दराज के मरीज को लौटना पड़ता है.ओपीडी में अपना इलाज करवाने के लिए कतार में खड़े नर्मदा निवासी विकास कुमार,झाझा निवासी महेन्द्र राम,कारी देवी,रूबी कुमारी,राहुल कुमार सहित दर्जनों मरीजों ने बताया कि हमलोग पिछले चार पांच घंटों से कतार में खड़े हैं ,

लेकिन यहां कोई चिकित्सक नहीं है.मरीजों ने बताया कि अस्पताल के अन्य कर्मी से जब इस संबंध में पूछे जाने पर उनलोगों ने ओपीडी कक्ष में डा.भीम राम की डयूटी होने की बात कही.सूत्रों का कहना है कि सदर अस्पताल में चिकित्सक की भारी कमी है,जिससे मरीज के समुचित इलाज का कार्य प्रभावित हो रहा है.बताते चलें कि अप्रैल 2016 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल के ओपीडी का समय बदल कर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है

और अधिक से अधिक मरीज के इलाज होने को लेकर पर्याप्त संख्या में चिकित्सक को लगाया गया है.लेकिन अस्पताल आने वाले मरीजों की मानें तो यहां ससमय चिकित्सक रहते ही नहीं हैं.इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी सिविल सर्जन डा.सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक की कमी जरूर है लेकिन उपलब्ध चिकित्सक के माध्यम से ओपीडी का संचालन बेहतर तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >