दो हजार पाउच व बोतल बरामद

छापेमारी. झारखंड से बड़हिया ले जायी जा रही थी शराब शराब की तस्करी में लिप्त क्षेत्र के एक बड़े शराब माफिया गिरोह का उद्भेदन पुलिस ने सोमवार को किया गया. पुलिस ने दो हजार बोतल देशी व 250 बोतल िवदेशी शराब बरामद किया है. सोनो : झारखंड के चतरो से बड़हिया ले जाये जा रहे […]

छापेमारी. झारखंड से बड़हिया ले जायी जा रही थी शराब

शराब की तस्करी में लिप्त क्षेत्र के एक बड़े शराब माफिया गिरोह का उद्भेदन पुलिस ने सोमवार को किया गया. पुलिस ने दो हजार बोतल देशी व 250 बोतल िवदेशी शराब बरामद किया है.
सोनो : झारखंड के चतरो से बड़हिया ले जाये जा रहे विदेशी शराब के एक खेप को सोनो पुलिस ने सोमवार को तड़के सुबह खपरिया पुल के समीप पकड़ा. मौके से कार चालक गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कार में बैठे अन्य दो युवक भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार प्रदीप ने ही शराब के अवैध कारोबार में लिप्त गंगरा के तीन युवकों का नाम पुलिस के समक्ष बताया जो बीते कई माह से शराब तस्करी का कार्य कर रहा है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उन्हें शराब की एक खेप लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी लिहाजा सोनो-चकाई
मुख्य मार्ग के खपरिया पुल के समीप रविवार की देर रात्रि वे एसआई हरि किशुन सिंह सहित पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान में लग गए. तड़के सुबह चेकिंग के दौरान डब्लूबी02जे 6896 नंबर के उक्त हुंडई कार से विदेशी शराब की बरामदगी हुई. बरामद 375 एमएल के सभी 192 बोतल विदेशी शराब रॉयल स्टैग ब्रांड के थे जिसे आठ कार्टून में रखकर ले जाया जा रहा था.मौके से गिरफ्तार चालक के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक प्रदीप ने पुलिस को बयान दिया कि बरामद शराब गंगरा निवासी बिट्टु कुमार सिंह व उसके अन्य दो साथी विकास व गौरव का है. उसने शराब के इस तस्करों के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारी दिया है.चालक के बयान पर पुलिस ने चालक प्रदीप कुमार सिंह पेसर विजय सिंह, बिट्टु कुमार सिंह पेसर संजय सिंह,विकास कुमार सिंह व गौरव कुमार सिंह उर्फ गोरका सभी निवासी गंगरा सहित उसके अन्य कुछ अज्ञात लोगो के विरुद्ध शराब की तस्करी को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया है.जब्त कार के मालिक के बारे में पुख्ता जानकारी लेकर उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया जायेगा. चालक ने कार मालिक के संदर्भ में बताया कि कार बिट्टु के संबंधी का है जिसकी जांच की जा रही है.कार में बैठे उस दो युवकों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लग गयी है जो चेकिंग के दौरान भागने में सफल रहे थे. गिरफ्तार प्रदीप ने पुलिस को बताया कि फरार दोनों युवक अमन कुमार व सुमन कुमार बड़हिया का रहने वाला है. पुलिस आशंका है कि तीन माह पूर्व शराब ला रहे जिस बोलेरो का पीछा करने के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था उसमें प्रदीप भी था. इसकी भी जांच की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से शराब की तस्करी कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >