चकाई : प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेदकर भवन में एक दिवसीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया़ सम्मेलन का उदघाटन बिहार के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके उपरांत उपस्थित जदयू कार्यकार्ताओं ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया़ मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह जदयू नेता श्री चौधरी ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री द्वारा लागू किये गये शराबबंदी के एक साल पूरा हो चुका है़
इसके कारण आज बिहार में सुख,शांति व समृद्धि आयी है़ अन्य राज्यों में महिलाओं द्वारा शराबबंदी की मांग जोर पकड़ने लगी है़ हमारी सरकार द्वारा लागू किये गये सात निश्चय योजना का असर दिखने लगा है़ यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश देने के लिए रखा गया है़ आप सभी पंचायत स्तर तक जाकर जदयू पार्टी को और मजबूती प्रदान करने हेतु हरेक बूथ पर कम से कम 25 क्रियाशील सदस्य बनायें. इसके अलावे संजय मंडल, अयोध्या कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र रजक, बिजय कान्त बेसरा, शकुन्ती बेसरा, ललिता मरांडी, पुष्पा हेम्ब्रम, प्रहलाद रावत ने सम्मेलन को संबोधित किया़
