जमुई जिला पुलिस मांगेगी ट्रांजिट रिमांड शीघ्र

आसनसोल : बिहार में हत्या, अपहरण सहित अन्य 35 संगीन मामलों के आरोपित जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत अखमपुर निवासी टनटन मिश्र उर्फ बाबा उर्फ पंडित को पुलिस दो दिनों के अंदर ट्रांजिट रिमांड के लिए बर्दवान अतिरिक्त सेशन जज कोर्ट में अपील करेगी. जमुई जिला के पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि […]

आसनसोल : बिहार में हत्या, अपहरण सहित अन्य 35 संगीन मामलों के आरोपित जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत अखमपुर निवासी टनटन मिश्र उर्फ बाबा उर्फ पंडित को पुलिस दो दिनों के अंदर ट्रांजिट रिमांड के लिए बर्दवान अतिरिक्त सेशन जज कोर्ट में अपील करेगी. जमुई जिला के पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि विभिन्न थानों में ही उस पर हत्या, अपहरण सहित अन्य 14 संगीन मामले दर्ज है. वह एक हार्ड कोर क्रिमिनल है.

उसके संबंध हाई प्रोफाइल लोगों के साथ है. इधर कुल्टी थाना में तीन दिन के पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ में टनटन ने पुलिस कमिश्नरेट इलाके में किसी भी अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल नहीं की. तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर उसे बर्दवान विशेष अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने पुन: रिमांड की अपील नहीं की. अतिरिक्त सेशन जज ने उसे जेल कस्टडी में भेज दिया. कुल्टी थाना पुलिस, खुफिया विभाग के सहयोग से टनटन के मोबाइल का डिटेल एनालाइिसस का कार्य कर रही है.

इसके जरिये पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत मिलेगा और कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है. बिहार और ओड़िशा राज्य में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी टनटन मिश्र को पिछले तीन माह से रेकी कर कमिश्नरेट की खुफिया विभाग पुलिस ने चार दिन पूर्व कुल्टी थाना क्षेत्न के नियामतपुर इलाके से गिरफ्तार किया. उसके पास से 27.1 किलो गांजा बरामद हुआ.

कुल्टी थाना पुलिस ने उसे आइपीसी की धारा 20(ए), (2), (सी) नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोथरोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बर्दवान में अतिरिक्त सेशन जज कोर्ट में चालान कर 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी. अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया. पुलिस को उम्मीद थी कि रिमांड में
जमुई जिला पुलिस…
पूछताछ में कमिश्नरेट में हुए कुछ हाई प्रोफाइल हत्याओं के राज खुलेगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड में पुलिस को टनटन ने कमिश्नरेट क्षेत्र में एक भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार नहीं की. पुलिस अब टनटन के मोबाइल का डिटेल्स एनालाइसिस कर रही है. इसके ठिकाने, उसकी गतिविधियों तथा उनके सहयोगियों की जानकारी संग्रह की जा रही है. पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. कुछ साक्ष्य मिलने पर उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा.
इधर जमुई पुलिस भी टनटन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कुछ अहम खुलासा कर सकती है, जिससे कमिश्नरेट पुलिस को भी कुछ मदद मिलने की बात जमुई के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत ने कही.
तीन दिनों की रिमांड में टनटन मिश्र ने नहीं किया कोई खुलासा
गांजा के साथ हुआ था गिरफ्तार
रिमांड अवधि समाप्त, गया न्यायिक हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >