नगर पंचायत के चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

झाझा : नगर पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसीएलआर सह झाझा नगर पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने झाझा अंचलाधिकारी निशांत पटेल के साथ नगर पंचायत स्थित सभी बूथों का निरीक्षण किया.जानकारी के अनुसार कुल बाइस वार्ड को लेकर सैंतीस मतदान केंद्र बनाया गया है . निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार […]

झाझा : नगर पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसीएलआर सह झाझा नगर पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने झाझा अंचलाधिकारी निशांत पटेल के साथ नगर पंचायत स्थित सभी बूथों का निरीक्षण किया.जानकारी के अनुसार कुल बाइस वार्ड को लेकर सैंतीस मतदान केंद्र बनाया गया है .

निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के ग्यारह वार्ड संख्या में चलंत मतदान केंद्र को हटाते हुए स्त्रोन्नत मध्य विद्यालय में किया गया है. इसके अलावे वार्ड संख्या दस के गणेशी मंदिर धर्मशाला से मतदान केंद्र को हटाकर नव निर्मित सामुदायिक भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल से लेकर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में गिद्धौर और लक्ष्मीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को बनाया गया है.उन्होंने बताया कि आगामी सात अप्रेल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी .मौके पर सहायक भूषण यादव सहित कई लोग मौजूद थे .

ग्यारह वार्ड संख्या में चलंत मतदान केंद्र को हटाते हुए स्त्रोन्नत मध्य विद्यालय में किया गया
वार्ड संख्या 10 के मतदाता गणेशी मंदिर धर्मशाला के बजाय सामुदायिक भवन में डालेंगे वोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >