बहिष्कार का मूल्यांकन कार्य पर पड़ सकता है असर

जमुई : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से अपने आप को अलग रखने और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने के आहवान का असर एक अप्रैल से होने वाले मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य पर पड़ सकता है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के […]

जमुई : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से अपने आप को अलग रखने और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने के आहवान का असर एक अप्रैल से होने वाले मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य पर पड़ सकता है.
इस बाबत जानकारी देते हुए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामपुकार सिंह और सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करेगी तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा.वहीं इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन को लेकर मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय जमुई और प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है तथा इसको लेकर विभाग द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >