सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के तहत दी जायेगी सहायता
गिद्धौर : बीडीओ गिद्धौर को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार शिल्पकार को समाजिक सुरक्षा योजना 2011 के तहत रोजगार हेतु लाभान्वित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा बीडीओ गिद्धौर को एक जांच प्रतिवेदन सौंपा गया है. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिद्धौर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गिद्धौर प्रखंड के कुंधुर पंचायत के गेनाडीह ग्राम निवासी शोभा कुमारी पति स्व आस्तिक कुमार,
पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के ढोलकटवा निवासी सावित्री देवी पति स्व परमेश्वर तांती व सेवा पंचायत के निचली सेवा निवासी चमेली देवी पति स्व सौदागर रजक व पतसंडा पंचायत से आरती देवी पति स्व भरत कुमार के स्थलीय जांच कर उचित कार्यवाही हेतु एक जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट बीडीओ गिद्धौर को सौंपा गया है. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया की लाभुक परिवारों को सरकार का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक-एक लाख रुपये की सहयोग राशि रोजगार के क्षेत्र में दी जायेगी.
