प्रशिक्षण से मिलेगा रोजगार का अवसर

सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर संपन्न मेदनीचौकी : नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रखंड के बसौनी गांव में रविवार की देर शाम चार माह से जारी सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के पूर्व प्रखंड समन्वयक घनश्याम कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं को इसके माध्यम से […]

सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर संपन्न

मेदनीचौकी : नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रखंड के बसौनी गांव में रविवार की देर शाम चार माह से जारी सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के पूर्व प्रखंड समन्वयक घनश्याम कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं को इसके माध्यम से रोजगार का अवसर मिलेगा और उनकी आय का स्रोत बढ़ेगा. प्रशिक्षण का लाभ लेकर प्रशिक्षणार्थी को स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए़
मौके पर थे मौजूद
मौके पर प्रशिक्षणार्थी काजल कुमारी, सुलेखा कुमारी, पूजा कुमारी, सारिका कुमारी, ललिता कुमारी, वंदना कुमारी, सरिता कुमारी, सरोजनी कुमारी, आशा कुमारी, वर्षा कुमारी, सिंधु कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीतम कुमारी, सुनीता कुमारी सहित अतिथियों में वार्ड पार्षद शंभु यादव, धर्मवीर कुमार, राजकुमार, डेविड कुमार, ब्रह्मदेव महतो, कपिलदेव मंडल, अमरनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >