महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह में महादलित महिला को किया सम्मानित

सोनो : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का आयोजन बीड़ी नवनीत क्लब बलथर द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएफ के प्रोजेक्ट मैनेजर वाचस्पति चौधरी व विशिष्ट अतिथि लाइफ केयर सेंटर के निदेशक डा. एमएस परवाज थे.अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक चुनचुन सिंह […]

सोनो : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का आयोजन बीड़ी नवनीत क्लब बलथर द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएफ के प्रोजेक्ट मैनेजर वाचस्पति चौधरी व विशिष्ट अतिथि लाइफ केयर सेंटर के निदेशक डा. एमएस परवाज थे.अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक चुनचुन सिंह ने किया.

मौके पर स्थानीय लीलातरी मुहल्ले की महादलित महिला कौशल्या देवी को अपने समाज के बच्चो को शिक्षित करने व संस्कारशाला के संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए चादर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र बहुत ही अभावग्रस्त है. हम इस क्षेत्र की चालीस महिलाओं का चयन करेंगे जो समाज को नयी दिशा दे सके. डा परवाज ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज की मांग है

इसलिए हमें इस दिशा में काम करना होगा.कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के सचिव रंजीत सिंह ने किया. मौके पर डा पवन रंजन, कामदेव सिंह, रामजपो प्रसाद सिंह, माधुरी देवी, उमा देवी, अंजू भगत, चंदना दूबे, डोली देवी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >