गिद्धौर में 15 छात्र रहे अनुपस्थित

गिद्धौर : प्रखंड के दो विद्यालय में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन कदाकार करने के आरोप में एक छात्र को परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया. इस दौरान प्रखंड के प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के छठे दिन प्रथम पाली में आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा में 708 छात्रों ने […]

गिद्धौर : प्रखंड के दो विद्यालय में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन कदाकार करने के आरोप में एक छात्र को परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया. इस दौरान प्रखंड के प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के छठे दिन प्रथम पाली में आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा में 708 छात्रों ने भाग लिया.वहीं पहले पाली में 15 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाये गये.

इधर परीक्षा का निरिक्षण करने पहुचे जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कदाचार करने के आरोप में श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय चकाई के छात्र को परीक्षा से निष्काषित कर दिया.वही परीक्षा की दूसरी पाली में 781 छात्रों ने भाग लिया व 02 छात्र अनुपस्थित रहे.इधर प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 645 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया व 15 छात्र अनुपस्थित पाये गये.वहीं दूसरी पाली में 669 छात्रों ने भाग लिया व 08 अनुपस्थित पाये गये.इधर प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र पर दण्डाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार परीक्षा के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >